सितम्बर 23, 2026 3:15 अपराह्न

printer

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने कहा कि सुश्री चानू का अटूट संकल्प और शानदार निरंतरता देश को प्रेरित करती रहती है। 
 
उन्होंने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर परिनाज़ धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइज़ा ढिल्लों को, तथा पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान को भी बधाई दी। उप-राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सटीकता, टीम वर्क और बेहतरीन प्रदर्शन ने भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को आने वाले वर्षों में और भी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।