उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 58 किलोग्राम भारोत्तोलन वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी सामर्थ्य, दृढ़ता और उत्कृष्टता के प्रति अटूट लगन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में बिंद्यारानी देवी की और भी बड़ी सफलताओं की सीढ़ी बनेगी।
News On AIR | जुलाई 28, 2026 4:15 पूर्वाह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी