उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री राधाकृष्णन ने इस आंदोलन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने वाले विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संगठनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास एक मजबूत, स्वस्थ और नशा मुक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने सभी से जागरूकता फैलाने, नशा मुक्ति में लगे लोगों का समर्थन करने और युवाओं को नशे की बजाय आशा, स्वास्थ्य और उद्देश्य को चुनने के लिए प्रेरित करने हेतु एकजुट होने का आग्रह किया।
News On AIR | जून 26, 2026 1:17 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प को दोहराने का आह्वान किया