सितम्बर 28, 2026 12:12 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री मोदी ने नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें शतरंज ओलंपियाड में प्रतिष्ठित नोना गैप्रिंडाश्विली ट्रॉफी जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि ओपन टीम का रजत और महिला टीम का कांस्य तथा छह व्यक्तिगत पदक, देश के शतरंज खिलाड़ियों की असाधारण प्रतिभा, समर्पण और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को दर्शाते हैं। उन्होंने बी. सविता, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, कोनेरू हम्पी, डी. गुकेश और आर. प्रग्नानंद को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बधाई दी।

   

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों का जुनून और दृढ़ संकल्प अनुकरणीय है। उन्होंने कामना की कि ये सफलताएं अन्य युवाओं को शतरंज खेलने और उसमें उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेंगी।