दिग्गज गायिका आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर हजारों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्पमाला भेजी, जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा ताई को श्रद्धांजलि देते हुए अर्पित किया। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार तथा एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के केबिनेट मंत्री, मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी। हरिहरन, शान, अभिनेता आमिर खान, विक्की कौशल और पद्मिनी कोल्हापुरे सहित उद्योग जगत की हस्तियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर पर लिपटा तिरंगा, उनके पुत्र आनंद भोसले को सौंपा गया, जिसके बाद तोपों की सलामी दी गई। आनंद भोसले ने मंगेशकर परिवार के सदस्यों और हजारों प्रशंसकों की उपस्थिति में चिता को अग्नि दी।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 7:41 अपराह्न
दिग्गज गायिका आशा भोसले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई