श्रीलंका में आज भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण की स्मृति में वेसाक पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। सप्ताह भर चलने वाला राष्ट्रीय वेसाक महोत्सव मतारा के मिडेल्लावेला पुराना विहारया में आयोजित किया जा रहा है। इसमें हजारों श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर पारंपरिक पेराहेरा जुलूस और भक्ति गीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत और श्रीलंका के बीच सभ्यतागत संबंधों को उजागर करते हुए, हंबनटोटा स्थित भारतीय उच्चायोग और भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा भारत की बौद्ध विरासत शीर्षक से एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
News On AIR | मई 30, 2026 1:09 अपराह्न
श्रीलंका में भगवान बुद्ध की स्मृति में वेसाक पूर्णिमा का पर्व मनाया गया