जुलाई 4, 2026 12:10 अपराह्न

printer

वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला में भारतीय सेना की एक विशेष चिकित्सा टुकड़ी तैनात की है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्‍होंने आज भूकंप से प्रभावित लोगों के इलाज के लिए ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत स्थापित भारतीय सैन्य फील्ड अस्पताल का दौरा किया। यह अस्पताल वेनेजुएला के लोगों को चौबीसों घंटे मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने कहा कि इस फील्ड अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला