वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्स ने कहा है कि लगातार दो भूकंप से मृतकों की संख्या 2954 हो गई है और 16 हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 16 हजार लोग बेघर हो गए हैं। देश में एक सदी से भी अधिक समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंप के बाद बचाव अभियान अब भी जारी है।
इस बीच, वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स ने सात दिन के शोक की घोषणा करते हुए कहा कि विनाशकारी भूकंप से हुई जानमाल की हानि से पूरा देश सदमे में है।
वेनेजुएला में 24 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिससे राजधानी कराकस में कई इमारतें ढह गईं। भूकम्प के झटके वेनेजुएला के एक बड़े हिस्से में महसूस किए गए।