भारत के वेलवन सेंथिलकुमार कल रात स्क्वैश सेमीफाइनल में भारत के ही वीर चोटरानी को 3-2 से हराकर, पीएसए बुडापेस्ट स्क्वैश ओपन के फाइनल में पहुंच गए।
इससे पहले, दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। चोटरानी ने मिस्र के मोहम्मद अल शेरबिनी को 3-1 से हराया जबकि वेलवन ने मलेशिया के ऐन योव एनजी पर 3-0 से शानदार जीत दर्ज की।
फाइनल में आज रात वेलवन का मुकाबला 55वीं वरीयता के हंगरी के खिलाड़ी बालाज़ फ़ार्कस से होगा। फ़ार्कस ने मिस्र के मुस्तफ़ा एलसिर्टी को लगातार सेटों में 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।