मई 25, 2026 7:39 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के रायगढ़ में अम्बेनाली घाट में वाहन खाई में गिरा, आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अम्बेनाली घाट खंड में एक वाहन के. डेढ हजार फीट गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार सुबह चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के बाद हुई। ये लोग दापोली से सतारा जा रहे थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। अन्य पीडितों की तलाश जारी है।