अप्रैल 28, 2026 10:12 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी

उत्तराखंड राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र आज बुलाया गया है। सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस विशेष सत्र में सत्ताधारी और विपक्ष दोनों अपने-अपने विचार रखेंगे। 
 
सत्र को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। विधानसभा परिसर और उसके आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है।