नवम्बर 11, 2026 8:15 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: सरकार ने 84 करोड़ 56 लाख रुपये की बांड राशि माफ की

उत्तर प्रदेश सरकार ने नवनियुक्त एक हजार 57 पुलिस उपनिरीक्षकों की 84 करोड़ 56 लाख रुपये की बांड राशि की वसूली माफ कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के माध्यम से उपनिरीक्षक पद पर चयनित एक हजार 30 पुलिस कांस्टेबल और 27 कंप्यूटर ऑपरेटरों से 8-8 लाख रुपये की बांड राशि की वसूली माफ करने का फैसला किया है।

यह सभी अभ्यर्थी उपनिरीक्षक पद के लिए चयन से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल और कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। चयन के बाद प्रशिक्षण के दौरान, प्रत्येक अभ्यर्थी को आठ लाख रुपये की बांड राशि जमा करनी थी। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से इस राशि की वसूली माफ करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के इस फैसले से एक हजार 57 पुलिसकर्मियों को आर्थिक राहत मिली है।