उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से शिक्षक पात्रता परीक्षा-टीईटी आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय यूपी टीईटी-2026 की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चूंकि सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षा अनिवार्य कर दी है, इसलिए सेवारत शिक्षकों को भी रोजगार और पदोन्नति के समान अवसर मिलने चाहिए। टीईटी परीक्षा गुरुवार से 4 जुलाई तक राज्य के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें से 1 लाख 85 हजार शिक्षक हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख परिवहन स्थलों पर सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
News On AIR | जुलाई 1, 2026 8:12 पूर्वाह्न
सेवारत शिक्षकों के लिए अलग टीईटी परीक्षा आयोजित करेगी उत्तर प्रदेश सरकार