नवम्बर 4, 2026 7:55 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में भाग लिया

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निर्वाचन आयोग और चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर विपक्ष इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन- ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। श्री योगी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का बचाव करते हुए कहा कि मतदाता सूची में संशोधन एक नियमित प्रक्रिया है, जो देश में समय-समय पर होती रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी की आलोचना की। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को नकार देगी और भाजपा फिर से सत्ता में आएगी।

इस पदयात्रा में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया। भाजपा ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ विपक्ष के अभियान के जवाब में इस पदयात्रा का आयोजन किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला