अगस्त 6, 2026 12:31 अपराह्न

printer

अमरीका: कैसवेल काउंटी में एक घर में हुई सामूहिक गोलीबारी में कई लोगों की मौत

अमरीका में, उत्तरी कैरोलिना के कैसवेल काउंटी में एक घर में हुई सामूहिक गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने कई लोगों को गोली लगने से घायल पाया।

संदिग्ध हमलावर समेत परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक चौथे रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमरीका दशकों से बंदूक हिंसा से त्रस्त है और हर साल सैकड़ों सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की जाती हैं। इससे पहले 2 अगस्त को भी अमरीका के ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में एक मोहल्ले में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला