अमरीका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम में कल रात मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच के बाद लेजियन फील्ड के पास हुई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हुई और 8 अन्य घायल हो गए। बर्मिंघम के पुलिस प्रमुख माइकल पिकेट ने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस मामले में 1 व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है। घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 6:41 अपराह्न
अमरीका: बर्मिंघम में मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच के बाद लेजियन फील्ड के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत