अगस्त 21, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा- ईरान से जुड़े महत्‍वपूर्ण जलमार्गों पर जल्द पूरा कंट्रोल कर लिया जाएगा

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका ईरान से जुड़े महत्‍वपूर्ण जलमार्गों को मुख्‍य रूप से नियंत्रित कर रहा है और जल्‍द ही उनपर पूरा कब्‍जा कर लेगा।

एक निजी रेडियो चैनल के साथ साक्षात्‍कार में श्री ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमरीकी सैन्‍य कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि अमरीका के लोगों को इस संघर्ष के कारण पेट्रोल और ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। उन्‍होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने नहीं दिए जाएंगे और दावा किया कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता काफी हद तक कम हो चुकी है। उन्‍होंने ईरान में बढ़ती महंगाई, कमजोर मु्द्रा और सैन्‍य कर्मियों को वेतन नहीं मिलना उस पर बढ़ते दबाव के संकेत हैं।

श्री ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होते तो वह इस्राएल और पश्चिम एशिया के अन्‍य देशों पर हमले कर सकता था। उन्‍होंने कहा कि ईरान की मिसाइलों ने सउदी अरब, क़तर, संयुक्‍त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन को निशाना बनाया है।