नवम्बर 5, 2026 12:23 अपराह्न

printer

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में हार के लिए ईरान के साथ जारी युद्ध को जिम्मेदार ठहराया

अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के लिए ईरान के साथ जारी युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव में डॉनल्ड ट्रम्प का समर्थन करने वाले मतदाताओं ने इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में मतदान किया।

 सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि चुनाव में हार की वजह कम मतदान नहीं, बल्कि ट्रम्प के पूर्व समर्थकों का रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ मतदान करना है।

 इस बीच, रिपब्लिकन सांसद जिम जॉर्डन ने प्रतिनिधि सभा में पार्टी के नेता पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। वहीं, प्रतिनिधि सभा में बहुमत दल के नेता स्टीव स्कैलिस के भी इस पद की दौड़ में शामिल होने की संभावना है।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में नियंत्रण हासिल कर लिया है। इससे राष्ट्रपति ट्रम्प को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रपति ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में दोनों दल मिलकर काम करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला