अमरीका में, ओहियो के टोलेडो में एक लोकप्रिय सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास हुई। यह एक दो दिवसीय वार्षिक कार्यक्रम है जो लाइव संगीत प्रस्तुतियों और ऐतिहासिक घरों के भ्रमण के लिए जाना जाता है। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। ओहियो के गवर्नर माइक डेवाइन ने घटना पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि प्रशासन की स्थिति पर कड़ी नजर हैं।
News On AIR | जून 7, 2026 10:24 अपराह्न
अमरीका: टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल