अमरीका में, रिपब्लिकन सांसदों की अधिकता वाले सदन सीनेट ने ईरान युद्ध रोकने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रयास को खारिज कर दिया है। डेमोक्रेट्स का कहना है कि यह संघर्ष अवैध और अनुचित है।
1973 के अमरीकी कानून के अनुसार, युद्ध शुरू होने के 60 दिन के भीतर इसकी घोषणा करनी होती है या बल प्रयोग को अधिकृत करना होता है। यह समय सीमा इस महीने के अंत में समाप्त हो रही है।