अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की वजह से भारत-अमेरिका संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग भारत, अमरीका और हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बना रहा है। श्री रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता और पारिवारिक रिश्ते इस मजबूत और दूरदर्शी साझेदारी की नींव हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रुबियो की शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, स्लोवाकिया, साइप्रस, मालदीव, श्रीलंका, नेपाल और सिंगापुर के विदेश मंत्रियों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।