अगस्त 15, 2026 8:02 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमरीका के संबंध लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं। श्री रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच मजबूत संबंधों से दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग दोनों देशों और हिंद महासागर क्षेत्र को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।

इससे पहले, आस्‍ट्रेलिया में कैनबरा स्थित भारतीय उच्चायोग में ‘सूर्यपथ तिरंगा’ पहल के तहत राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया।