अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जी-20 में रूस की भागीदारी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूस से बातचीत करना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल युद्ध का समाधान निकलने की संभावना नहीं है। अटलांटा में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के समापन पर श्री रुबियो ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप कूटनीतिक बातचीत को एक व्यावहारिक जरूरत मानते हैं।
श्री रुबियो रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बैठक में भागीदारी को लेकर उठे सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में फ्लोरिडा में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने कहा कि रूस ने अभी तक राष्ट्रपति पुतिन की भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। श्री रुबियो ने कहा कि रूस को बातचीत में शामिल रखने से उसे अमरीका और अन्य देशों का पक्ष सुनने का अवसर मिलता है।