जून 8, 2026 1:38 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप का इज़रायल से आग्रह, ईरान पर ना करें जवाबी कार्रवाई

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेन्‍जामिन नेतन्‍याहू से ईरान के मिसाइल हमले पर जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया है। श्री ट्रंप ने कहा कि इससे शांति समझौते तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा आ सकती है। उन्‍होंने ईरान से फिर से वार्ता शुरू करने का आग्रह किया है।
 
ईरान ने शनिवार को इज़रायल पर बैलेस्टिक मिसाइल हमला किया था। अप्रैल में संघर्ष विराम लागू होने के बाद यह ईरान की ओर से पहला हमला था। श्री ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें जल्‍दी ही शांति समझौते पर हस्‍ताक्षर होने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि तनाव बढ़ने से इन प्रयासों में बाधा आएगी। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने आशा व्‍यक्‍त की कि श्री नेतन्‍याहू ईरान के साथ होने वाले समझौते को स्‍वीकार कर लेंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला