अप्रैल 14, 2026 9:27 अपराह्न

printer

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने सभी क्षेत्रों में व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।