अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को चेतावनी दी कि वह होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर ईरान के साथ किसी समझौते में शामिल न हो। उन्होंने धमकी दी कि अगर मस्कट इस अहम समुद्री रास्ते पर वॉशिंगटन के रुख में दखल देता है, तो उस पर बमबारी की जाएगी। एक संवाददाता से फ़ोन पर बात करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की, क्योंकि पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने के मकसद से जून में ईरान के साथ किया गया 60 दिन का समझौता खत्म होने वाला है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें कोई जल्दी नहीं है और उन्होंने ईरान के आत्मसमर्पण करने के लिए कोई अंतिम समय सीमा नहीं तय की है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि अगर ओमान बीच में आता है, तो अमेरिका उस पर बमबारी करेगा।
News On AIR | अगस्त 17, 2026 10:16 अपराह्न
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को दी चेतावनी