अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत तब तक के लिए रोकने को कहा है जब तक ईरान किसी समझौते के लिए तैयार न हो जाए।
अमरीकी प्रशासन ने यह फैसला तब लिया है जब होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति और दोनों देशों के बीच जारी तनाव को लेकर अमरीका और ईरान के द्वारा परस्पर विरोधाभासी बयान जारी किए जा रहे हैं।
इससे पहले, कल श्री ट्रंप ने कहा था कि नौसैनिक नाकेबंदी जारी है लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है।
उधर, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेरी गालीबाफ ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक अमरीका 14-सूत्री समझौते के वायदों को पूरा नहीं करता।
इनमें नाकेबंदी खत्म करना, प्रतिबंधों में ढील देना और ईरान की फ्रीज की गई संपत्ति को बहाल करना शामिल हैं।