अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने विश्वास जताया है कि ईरान से जुड़ा संघर्ष जल्द ही समाप्त हो जाएगा। राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि ईरान अब और अधिक समय तक टिक नहीं सकता। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने ईरान में किए गए अपने इस महत्वपूर्ण अभियान का बचाव किया और तर्क दिया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना वैश्विक सुरक्षा के लिए आवश्यक है। अमरीका-ईरान समझौते की संभावना पर, राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि बातचीत जारी है और प्रगति हो रही है।
हालांकि, बुधवार को ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल सैयद मजीद इब्न रजा ने देश की रक्षा क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन राष्ट्रों, विशेष रूप से अमरीका और इस्राएल से किसी भी खतरे का करारा और निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार हैं।