अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन, ईरान को हथियार न देने पर सहमत हो गया है। इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि चीन, ईरान को हथियार देने पर विचार कर रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीन इस बात से खुश है कि उसने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को स्थायी रूप से खोल दिया है। उन्होंने कहा कि चीन अब ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गया है।
इससे पहले, श्री ट्रंप ने कल एक साक्षात्कार में कहा था कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने ईरान को हथियार भेजने से इनकार किया है।