जनवरी 29, 2026 7:49 पूर्वाह्न

printer

कनाडा के प्रधानमंत्री की अमेरिकी व्यापार नीति के खिलाफ दी गई टिप्पणी पर अमरीका ने दी चेतावनी

अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चेतावनी दी है कि अमेरिकी व्यापार नीति के खिलाफ उनकी हालिया सार्वजनिक टिप्पणियां विपरीत असर डाल सकती हैं। यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है जब अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते की औपचारिक समीक्षा होने वाली है। यह व्यापार समझौता कनाडा को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के टैरिफ के सबसे गंभीर प्रभावों से बचाता है।

कार्नी ने पिछले सप्ताह स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान दिए गए एक महत्वपूर्ण भाषण में श्री कार्नी ने बड़े शक्तिशाली देशों द्वारा छोटे देशों पर आर्थिक दबाव की आलोचना की थी। इसके बाद से ही उनकी राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प और वित्‍त मंत्री बेसेंट के साथ तीखी ब्‍यानबाजी चल रही है।

इस बीच, शनिवार को राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर कनाडा, बीजिंग के साथ व्‍यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ा, तो अमरीका कनाडा से आयात होने वाली वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला