मई 30, 2026 1:29 अपराह्न

printer

अमरीका के रक्षा मंत्री ने कहा, अगर समझौते के प्रयास विफल तो अमरीका ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के लिए तैयार

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि अगर समझौते के प्रयास विफल होते हैं, तो अमरीका के सेना ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एशिया के प्रमुख सुरक्षा मंच, शांगरी-ला संवाद को संबोधित करते हुए, श्री हेगसेथ ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ऐसे अभियानों को अंजाम देने के लिए अमरीका के पास क्षेत्र और दुनिया भर में पर्याप्त सैन्य भंडार मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि देश किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। श्री हेगसेथ ने यह भी कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में शामिल होने के बावजूद वाशिंगटन एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अमरीका ने अपना रणनीतिक ध्यान हिंद-प्रशांत क्षेत्र से नहीं हटाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला