अप्रैल 12, 2026 10:09 अपराह्न

printer

अमरीका और ईरान वार्ता बेनतीजा, इस्लामाबाद में 21 घंटे की बातचीत विफल

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 21 घंटे चली बातचीत के बाद अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौता नहीं हो सका। इससे दो सप्ताह से चल रहे संघर्ष विराम पर संदेह पैदा हो गया है। दोनों पक्षों ने वार्ता विफल होने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। अमरीका के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा कि ईरान ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए वाशिंगटन के अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि तेहरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने की अनिच्छा एक प्रमुख अड़चन थी।

दूसरी ओर, ईरान का नेतृत्व कर रहे ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने कहा कि यह अमरीका पर निर्भर करता है कि वह हमारा विश्वास जीत सकता है या नहीं। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका पर वार्ता के दौरान अत्यधिक और अवैध मांगें रखने का आरोप लगाया। समझौते तक न पहुंच पाने से वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की संभावना धूमिल हो

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला