जून 30, 2026 8:35 पूर्वाह्न

printer

अमरीका और ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर जारी विवाद को सुलझाने के लिए आज दोहा में वार्ता करेंगे

अमरीका और ईरान के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी विवाद पर आज कतर की राजधानी दोहा में वार्ता होगी। यह बातचीत हाल के सैन्य तनाव और अस्थायी युद्धविराम के बाद हो रही है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल का परिवहन इसी जलमार्ग से होता है।
 
हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच मिसाइल हमलों के कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाज़ों की आवाजाही और व्यापार प्रभावित हुआ। हालांकि, दोनों देशों ने कल अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई है।
 
इस महीने हुए समझौता ज्ञापन की अलग-अलग व्याख्या के कारण दोनों देशों के बीच फिर तनाव बढ़ गया था। वार्ता में सुरक्षित नौवहन, व्यापार और क्षेत्र में तनाव कम करने के उपायों पर चर्चा होने की संभावना है।