पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों में बाधा आ रही है। दोहा में होने वाली अगले चरण की वार्ता को लेकर अमरीका और ईरान विरोधाभासी बयान दे रहे है।
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा दोहा में नई वार्ता आयोजित किए जाने के संकेत के बाद अमरीका-ईरान संबंधों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को दृढ़तापूर्वक अस्वीकार करते हुए कहा कि फिलहाल अमरीका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत की योजना नहीं है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अभी उनका ध्यान 14 सूत्री समझौता ज्ञापन को लागू करने पर है, जिसके बाद वे किसी व्यापक या अंतिम समझौते पर चर्चा करने पर विचार करेंगे।