जुलाई 5, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

अमरीका में भीषण लू का प्रकोप, न्यूयॉर्क में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की आशंका

पूर्वी अमरीका में भीषण लू चल रही है। इससे बिजली आपूर्ति पर भारी दबाव पड़ रहा है और फीफा विश्व कप मैचों की तैयारियों में बाधा आ रही है। अमरीका के सबसे अधिक आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की आशंका है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों और मध्य अटलांटिक तट पर भी लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। न्यूयॉर्क के अधिकारियों ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए कई उपाय किए हैं।
 
अमरीका के मौसम विभाग ने कहा है कि उच्च आर्द्रता के स्तर से बोस्टन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, फिलेडेल्फिया में 44 डिग्री सेल्सियस और वाशिंगटन में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रिकॉर्ड तोड़ तापमान का भी पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें तेज गर्मी का रिकॉर्ड प्रतिदिन टूटने की संभावना है, साथ ही मासिक रिकॉर्ड और संभवतः अब तक का सबसे अधिक तापमान भी दर्ज किया जा सकता है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला