मई 28, 2026 10:11 पूर्वाह्न

printer

होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट ईरानी सैन्य ठिकाने पर अमरीकी सेना ने हमले किए

अमरीकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास शहर में ईरानी सैन्य ठिकाने पर हमले किए हैं। अमरीकी केंद्रीय कमान ने बताया कि उसके बलों ने चार ईरानी  हमलावर ड्रोन मार गिराए हैं। अमरीका ने कहा कि यह ड्रोन जलडमरूमध्य के आसपास खतरा पैदा कर रहे थे। ईरान की मीडिया ने शहर के पूर्व में विस्फोटों की खबर दी, हालांकि ईरान के अधिकारियों ने कहा कि हमलों से कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ।