अप्रैल 16, 2026 9:01 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने युद्धविराम बढ़ाने की मांग नहीं की: प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट

अमरीका में राष्ट्रपति कार्यालय की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने इन खबरों को खारिज किया है कि युद्धविराम बढ़ाने की मांग अमरीका ने की है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ राजनयिक वार्ता जारी है लेकिन युद्धविराम बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया गया है।

प्रेस सचिव ने बताया कि अमरीका संभावित समझौते को लेकर  आशान्वित है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ वार्ता के लिए अमरीकी प्रतिनिधिमंडल फिर इस्लामाबाद जा सकता है, जहां उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने पिछले सप्ताहांत वार्ता की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला