अप्रैल 14, 2026 11:05 पूर्वाह्न

printer

ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के लिए अमरीका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 15 नौसैनिक जहाज़

अमरीका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी के हिस्‍से के रूप में मध्य पूर्व में कम से कम 15 नौसैनिक जहाज़ तैनात किए हैं। इनमें विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और 11 विध्वंसक जहाज़ शामिल हैं। ये जहाज़ वर्तमान में पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं और अभियान में सीधे तौर पर भाग ले सकते हैं।

बेड़े में त्रिपोली एम्फीबियस रेडी ग्रुप भी शामिल है। इसमें यूएसएस त्रिपोली, यूएसएस न्यू ऑरलियन्स और यूएसएस रशमोर के साथ-साथ अन्य जहाज़ भी हैं। इन जहाज़ों को महत्वपूर्ण ठिकानों तक पहुंचने के लिए स्वेज़ नहर से गुजरना होगा।

यह कदम पाकिस्तान में हुई विफल वार्ता के बाद उठाया गया है। इसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव का समाधान नहीं हो पाया था। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने नाकाबंदी का आदेश देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने चाहिए। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ईरान दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति तक किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका, ईरान से समृद्ध यूरेनियम निकालना चाहता है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने के लिए भी तैयार है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला