अमरीका के दो वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने ए.आई चिप के निर्यात नियंत्रण पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि ट्रंप प्रशासन की नीतिगत खामी की वजह से अमरीका के उन्नत एआई चिप चीनी कंपनियों तक पहुंच गए हैं, जिससे चीन की सैन्य क्षमता मजबूत हो सकती हैं।
एलिजाबेथ वारेन और एंडी किम ने कहा कि पिछले 18 महीनों में निर्यात नियंत्रण नियमों को अद्यतन नहीं किया गया। इससे चीन की कंपनियां अपनी विदेशी शाखाओं के माध्यम से अमरीकी अत्याधुनिक तकनीक तक पहुंच हासिल कर सकती थीं।
दोनों सीनेटरों ने संयुक्त बयान में कहा कि ट्रंप प्रशासन ने खुद स्वीकार किया है कि समय पर नियम अपडेट न करने से अनजाने में अमरीका के सबसे आधुनिक ए आई चिप चीनी कंपनियों तक पहुंच सकते हैं।