अप्रैल 19, 2026 8:24 अपराह्न

printer

डॉनल्ड ट्रंप की चेतावनी, वार्ता विफल होने पर ईरान के बिजली संयंत्र और पुल बन सकते हैं निशाना

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आज कहा कि ईरान के साथ बातचीत के लिए अमरीका के प्रतिनिधि इस्लामाबाद जा रहे हैं। उन्होंने ईरान पर होर्मुज जल-डमरू-मध्य में युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। श्री ट्रंप ने कहा कि अमरीकी प्रतिनिधिमंडल कल इस्‍लामाबाद पहुंचेंगा। हालांकि ईरान ने अभी तक वार्ता की पुष्टि नहीं की है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने कल होर्मुज जल-डमरू-मध्य में गोलीबारी की, जिसे उन्होंने युद्धविराम समझौते का पूर्ण उल्लंघन बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई घटनाओं में एक फ्रांसीसी जहाज और ब्रिटेन के एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया गया, जो अस्वीकार्य है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर वार्ता विफल होती है, तो अमरीका ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को निशाना बना सकता है, जिन्हें आसानी से ध्वस्त किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला