अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने आव्रजन को लेकर यूरोपीय देशों की आलोचना की है और प्रवासियों को अपने यहां आने की अनुमति देने का आरोप लगाया है। फ्रांस में नॉर्मंडी लैंडिंग की वर्षगांठ के अवसर पर हेगसेथ ने कहा कि विभिन्न खतरनाक विचारधारा के लोग यूरोप के अलग-अलग तटों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आव्रजन की समस्या पर यूरोपीय देश कब कार्रवाई करेंगे।
अवैध प्रवासन पूरे यूरोप में एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन गया है और सख्त आव्रजन नीतियां अपनाने वाले दलों को जनमत सर्वेक्षणों में भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अमरीका में ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकताओं में आव्रजन प्रमुख है। जनवरी 2025 से अमरीकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग ने आव्रजन के सिलसिले हजारों गिरफ्तारियां की हैं।