टिकटॉक और उसकी चीनी मूल कंपनी, बाइटडांस, ने बच्चों की ऑनलाइन गोपनीयता संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन संबंधी मामले में 40 करोड़ डॉलर भुगतान की सहमति व्यक्त की है। कंपनी पर अमरीका में ऐप के माध्यम से बच्चों का डाटा एकत्र करने के मामले में मुकदमा चल रहा है।
अमरीका के न्याय विभाग ने संघीय व्यापार आयोग की ओर से 2024 में टिकटॉक पर यह मुकदमा किया था। कंपनी पर आरोप है कि उसने 13 वर्ष से कम आयु के लाखों बच्चों को उनके माता-पिता की सहमति के बिना खाते बनाने की अनुमति दी।
कई वर्षों से बीजिंग स्थित टिकटॉक को अमरीका में राजनीतिक और नियामक दबाव का सामना करना पड़ रहा था। राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं ने देश में ऐप के भविष्य को खतरे में डाल दिया था।