अमरीका के जांचकर्ताओं ने मैक्सिको से दक्षिणी कैलिफोर्निया तक एक भूमिगत सुरंग का पता लगाया है और साढे चार करोड़ डॉलर मूल्य की एक टन से अधिक कोकीन जब्त की है। एक महीने तक चली छानबीन के बाद तिजुआना, मैक्सिको होते हुए कैलिफोर्नियां में एक खुदरा स्टोर तक पहुंचे तस्करी के इस मार्ग का पता चला।
इस सुरंग की लंबाई लगभग 1933 फुट थी और यह बिजली, वातायन, मजबूत दीवारों और रेल प्रणाली से जुड़ी थी। अधिकारियों ने बताया कि 1993 के बाद से दक्षिणी कैलिफोर्निया में 99 सीमा सुरंगों का पता चला है।