जून 29, 2026 8:57 अपराह्न

printer

अमरीका-ईरान सैन्य हमले रोकने और होर्मुज से जहाजों का आवागमन शुरू करने पर सहमत

अमरीका और ईरान सैन्य हमले रोकने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन फिर शुरू करने पर सहमत हो गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दोनों पक्षों के बीच कल कतर में वार्ता के एक नए दौर की घोषणा की है। श्री ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने इस संबंध में बैठक का अनुरोध किया है और यह बातचीत दोहा में होगी।

इधर ईरान ने राष्‍ट्रपति ट्रंप इस दावे को खारिज कर दिया है। उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने कहा कि कतर के साथ ईरान की बातचीत सामान्य रूप से जारी है। दोहा में तकनीकी वार्ता की खबरों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।