जून 20, 2026 7:42 पूर्वाह्न

printer

ब्रिक्स देशों के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश सरकार का जोर

उत्‍तर प्रदेश ब्रिक्‍स देशों के साथ व्‍यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश संपर्क बढ़ा रहा है। राज्‍य सरकार ने बताया कि वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ब्रिक्‍स देशों और साझेदार देशों को पांच अरब 36 करोड़ डॉलर मूल्‍य से अधिक का निर्यात किया गया। सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री भूपेन्‍द्र सिंह चौधरी ने आगरा में ब्रिक्‍स एमएसएमई फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश विभिन्‍न देशों को मशीनरी, परिधान, चमड़े के सामान, गलीचा और बहुमूल्‍य रत्‍नों का निर्यात कर रहा है। राज्‍य सरकार के वक्‍तव्‍य के अनुसार ब्रिक्‍स देशों को तीन अरब 94 करोड़ डॉलर और साझेदार देशों को लगभग एक अरब 43 करोड़ डॉलर मूल्‍य का निर्यात किया गया।

आगरा में ब्रिक्‍स एमएसएमई फोरम में ब्रिक्‍स देशों और सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।