अप्रैल 16, 2026 2:25 अपराह्न

printer

यूजीसी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

यूजीसी ने कहा कि इन पहलों से लैंगिक समानता, संवैधानिक मूल्यों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं के समान प्रतिनिधित्व के महत्व पर सार्थक संवाद को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही, यह पहल समावेशी और सहभागी शासन की परिकल्पना में भी योगदान दे रही है।

ये कार्यक्रम देशभर के लगभग 777 संस्थानों में आयोजित किए गए, जिनमें 26 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 32 राज्य विश्वविद्यालय और 719 कॉलेज शामिल हैं। इनमें एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला