पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने आज केरलम के एर्नाकुलम में दो स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों का उद्घाटन किया। ये मेले 20वें राष्ट्रव्यापी रोजगार मेले के अंतर्गत आयोजित किए गए।
श्री जयंत चौधरी ने अधिकारियों से नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों के सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2047 से पहले ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।
श्री सुरेश गोपी ने कहा कि रोजगार मेले राष्ट्र निर्माण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित कर रही है।