अक्टूबर 7, 2026 8:07 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में बन रहा गौरवशाली और विकसित भारत

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर मेहसाणा के वडनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘वाराणसी से वडनगर सेवा यात्रा’ के समापन समारोह में श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और प्रयासों से 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का भारत का सपना निश्चित रूप से पूरा होगा। उन्होंने सभी से देश की सेवा के लिए जीने और इस दृष्टिकोण को मिलकर पूरा करने का सामूहिक संकल्प लेने का आग्रह किया।

इस ऐतिहासिक बाइक रैली में 500 युवा बाइकर्स के एक दल ने काशी से वडनगर तक की अपनी यात्रा पूरी की। वे अपने साथ गंगा नदी का पवित्र जल लेकर आए थे, जिसे उन्होंने प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर में अर्पित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए नहीं बल्कि देश की सेवा के मिशन के लिए समर्पित किया है। वाइब्रेंट गुजरात समिट, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, वंदे भारत ट्रेनें और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रयासों जैसी प्रमुख उपलब्धियों का उल्‍लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने गुजरात की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दी और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला