केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
श्री चौहान ने राज्यों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पर्याप्त काम उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी श्रमिक को रोजगार के लिए इंतजार ना करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों को समय पर काम उपलब्ध कराना और समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।