अगस्त 23, 2026 7:50 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कला और संस्कृति के महत्व पर जोर दिया

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और देश की समृद्ध विरासत को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने में कला और संस्कृति के महत्व पर बल दिया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नाट्यशाला में आयोजित कला-तरंगिणी: दिल्ली कला महोत्सव 2026 में श्री सोनोवाल ने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की रचना ‘पारिजात हरण’ अंकीय नाट प्रस्तुत करने के लिए देश भर के कलाकार श्रद्धापूर्वक एकत्रित हुए हैं।

श्री सोनोवाल ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि श्रद्धा से शक्ति, शांति, ज्ञान, सहिष्णुता, सादगी और सकारात्मकता प्राप्त होती है।

उन्होंने कहा कि श्रीमंत शंकरदेव ने कला, संस्कृति, नृत्य और संगीत के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को लाने के लिए अनेक प्रयास किए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ते हुए, कला और संस्कृति को एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला